
Deoghar: जिले के सारवां थाना क्षेत्र के घोरपरास जंगल के पास सोमवार को दो युवकों को गोली मार दिए जाने की घटना हुई थी। घटना में कुंडा थाना क्षेत्र के चांदडीह गांव निवासी अफजल अंसारी की मौत हो थी. जबकि उसका साला मोहनपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी मतिउर रहमान गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गयी.

सारवां में हुए इस गोली कांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. देवघर एसडीपीओ पवन कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि 22 नवंबर को 9:00 बजे सुबह घोरपरास जंगल के समीप दो व्यक्ति को गोली मारी गयी थी. यह लोग किसी समारोह में शामिल होकर घर वापस जा रहे थे. घात लगाकर इन दोनों को गोली मारी गयी थी.

जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि दूसरे को देवघर सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया था जहां उसकी मौत हो गई.
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि मतिउर की शादी 24 नवंबर को आरोपित फैयाज की बहन से होने वाली थी। दोनों के घरवाले शादी को लेकर राजी थे और तैयारी भी लगभग पूरी थी। लेकिन फैयाज को मतिउर पंसद नहीं था। वह अपनी बहन की शादी उससे नहीं करना चाहता था। लेकिन उसकी बात को नजरअंदाज किया गया।
एसडीपीओ ने कहा है कि मृतक के साले को यह शादी मंजूर नहीं थी और ऐसे में अपने दोस्तों के साथ मिलकर इन दोनों को गोली मारकर हत्या कर दी गई पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की और तीन को गिरफ्तार कर लिया जिनमें दो आरोपी रईस अहमद और फैयाज अंसारी शामिल है वही इन दोनों को हथियार देने वाला फारूक अंसारी भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
इनके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल दो जिंदा कारतूस 3 मोबाइल फोन दो जैकेट और एक मोटरसाइकिल बरामद की है मृतक जिनकी मृत्यु रांची में हुई है उसकी शादी 24 नवंबर को होने वाली थी. कुल मिलाकर 3 की गिरफ्तारी हो चुकी है पूछताछ के बाद इन्हें कोविड जांच के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.


