
Deoghar: देवघर सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्त एक एएनएम को गुरुवार की शाम टावर चौक के पास एक सांड ने मारकर जख्मी कर दिया।

घायल एएनएम नंदनी कुमारी नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया मोहल्ले की रहने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम वह अपनी स्कूटी से ड्यूटी करने के लिए सदर अस्पताल आ रही थी। उसी दौरान टावर चौक के समीप रुक कर वह गुपचुप खाने लगी। तभी सड़क पर आवारा घूम रहे एक सांड ने उसे मार दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे उठाकर टोटो से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।


