
Deoghar: देवघर जिले में भू-माफियाओं का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि वो सरकारी जमीन को भी नहीं छोड़ रहे हैं। लेकिन, देवघर प्रशासन ने अब भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में जिले के रिखिया थाना क्षेत्र में एसडीएम ने भू-माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए आधा दर्जन घरों को ढाया गया।

देवघर एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रिखिया थाना के खिजुरिया मौजा के सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने आधा दर्जन से ज्यादा घरों व बॉउंड्री वॉल को ध्वस्त कर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

एसडीएम ने कहा कि मिली शिकायत के आधार पर जाँच-पड़ताल की गई। तमाम दस्तावेजों की जाँच के बाद यहां बने घर व बॉउंड्री वॉल अवैध पाए गए जिसके बाद ये कार्रवाई की गयी है। उन्होंने कहा कि देवघर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।


