
Deoghar: सोना साफ करने के बहाने कई बार आपने सुना होगा कि हाथ की सफाई कर सोना ही गायब कर लेते हैं. ऐसे ही एक गिरोह के तीन सदस्यों को देवघर की आम जनता ने धर दबोचा हैं।

दरअसल मामला देवघर से सटे सीमावर्ती जिला जमुई के माधोपुर का है. जहां सोना सफाई के बहाने सोने पर हाथ साफ करने वाले गिरोह माधवपुर के एक घर में सोना सफाई करने पहुंचते हैं. जहां सोने का कान बाली सफाई करने के लिए लेते हैं और फिर आंख में धूल झोंकते हुए केमिकल में मिट्टी डाल उन्हें देकर रफूचक्कर हो जाते हैं.

जैसे ही यह घटना घर वालों को पता चली तुरंत देवघर में अपने किसी रिश्तेदार को फोन कर सूचित किया गया कि अभी-अभी माधोपुर से देवघर की ओर दो सफ़ेद कलर का अपाचे जिसमें एक व्यक्ति सफारी का बैग लिए हुए है. घटना को अंजाम देकर देवघर की ओर भागा है.
वही देवघर में रहने वाले परिजन सत्संग चौक पर काफी देर इंतजार करने के बाद उस गाड़ी को देख लेते हैं. जिसके बाद उसका पीछा करना शुरू करते हैं. गिरोह के तीनों सदस्य देवघर के कृष्णा टॉकीज के समीप एक होटल में खाना खाने के लिए रुकते हैं. तभी स्थानीय लोग उसे धर दबोचते हैं. जिसके बाद उसकी पिटाई भी कर दी जाती है.
इस घटना की जानकारी मिलते ही देवघर के ही हनुमान टिकरी की एक महिला भी पहुंचती है. जिनके साथ भी ऐसा ही घटना फरवरी महीने में बीत चुकी थी. जिसके बाद उसको देखते ही उन्होंने भी पहचान लिया।
स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को भी सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों को हिरासत में लेकर देवघर नगर थाना लाई. जहा कान बाली की रिकवरी कर ली गई.
देवघर नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि घटना चंद्र मंडी थाना के माधोपुर की है. तीनों आरोपियों को सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है जिसके बाद उसे चंद्रमणि थाना को सुपुर्द कर दिया जाएगा


