
Ranchi: धनबाद के जज उत्तम आनंद (Judge Uttam Anand) की हत्या मामले में CBI के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। CBI ने इसकी जानकारी हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) को दी है।

CBI ने कोर्ट को बताया है- ‘इस दिशा में जांच शुरू कर दी गई है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है।’ इस पर चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण और जस्टिस की अदालत ने CBI को अगले सप्ताह रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

उधर, राज्य के फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (FSL) को अपग्रेड करने के मामले में राज्य सरकार ने जवाब दाखिल करते हुए कहा- ‘अगले छह माह में अपग्रेड करने के लिए फंड जारी कर दिया जाएगा।’ इस पर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की और सरकार के जवाब को नामंजूर कर दिया। अदालत ने कहा- ‘हमें ठोस परिणाम चाहिए।’ कोर्ट ने कहा- ‘जरूरत पड़ी तो अधिकारी रात भर जाग कर काम करें।’ दोनों को अदालत ने इस दिन कोर्ट में हाजिर होने का भी निर्देश दिया है।
राज्य के सारे मोबाइल लैब पुराने हो गए हैं। एक भी काम नहीं कर रहा है। ऐसे में FSL सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। अदालत ने अगली सुनवाई को गृह विभाग के प्रधान सचिव और FSL निदेशक को ठोस योजना बनाकर अदालत में पेश करने का निर्देश दिया।
पिछली सुनवाई के दौरान CBI के ज्वाइंट डायरेक्टर अदालत में स्वीकार किया था कि बिल्कुल साफ हो गया है कि जज को जानबूझकर टक्कर मारी गई थी, लेकिन इसका षड्यंत्र करने वालों तक CBI जल्द पहुंच जाएगी। उन्होंने स्वीकार किया कि पकड़े गए दो आरोपितों में से एक प्रोफेशनल मोबाइल चुराने वाला है। वह बहुत चालाक है और जांच एजेंसी को हर बार नई कहानी बताकर गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।


