
Deoghar: बाबा बैद्यनाथ मंदिर में प्रवेश के लिए ई-पास (E-Pass) की सुविधा की गयी है। श्रद्धालु ई-पास लेकर ही मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं। ऐसे में ई-पास की सुविधा को और भी बेहतर करने के लिए अग्रिम ई-पास निबंधन के समय सीमा को बढ़ा दिया गया है।

देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गई है कि बाबा मंदिर में प्रवेश के लिए ई-पास की सुविधा को और भी बेहतर करते हुए अग्रिम ई-पास निबंधन का समय 7 दिनों से बढ़ाकर 15 दिन तक कर दिया गया है, ताकि श्रद्धालु अपनी सुविधा अनुसार स्लॉट बुक कर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं।

इसके अलावे देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निःशुल्क ई-पास निबंधन एंट्री की सुविधा को लेकर एक मात्र वेबसाईट https://darshan.babadham.org जारी किया गया है।
डीसी ने कहा कि शत प्रतिशत नियमों का अनुपालन करते हुए जारी वेबसाइट से ई-पास प्राप्त करने के बाद ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति होगी।
इसे भी पढ़ें:
- Trump ने Iran को बताया ‘Failed State’, वहां नेतृत्व करने वाला कोई स्पष्ट नेता नहीं
- ‘दुनिया युद्ध में डूबी हुई है, भारत तेज गति से प्रगति कर रहा’, 7.8 प्रतिशत GDP वृद्धि पर PM Modi ने दी बधाई
- Ujjain: बाबा महाकाल का त्रिनेत्र लगाकर भव्य शृंगार, सूर्य और चंद्रमा से दिव्य स्वरूप में सजाया गया
- 8.86 एकड़ जमीन घोटाले में Hemant Soren ने HC में दायर की क्रिमिनल रिवीजन याचिका, ED कोर्ट के आदेश को दी चुनौती
- Lionel Messi ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लिया



