रांची: झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में कोरोना के पांच नए मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कुल सक्रिय 117 मरीजों में 72 अकेले रांची में हो गये हैं।

बताया गया कि प्रदेश में कोरोना से 16 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत सिर्फ छह नए केस मिले हैं ।वैसे राज्य में इस दौरान किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नए मरीजों में रांची के पांच के अलावा पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से एक नया संक्रमित व्यक्ति है।
प्रदेश की राजधानी रांची में अब तक कुल 85 हजार, 727 पॉजिटिव केस आए। इनमें से 84 हजार, 066 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं।
छह नए मरीज मिलने के साथ झारखंड में अब कोरोना के कुल मरीजों की संख्या तीन लाख, 48 हजार, 078 हो गयी है। इनमें से तीन लाख, 42 हजार, 829 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक राज्य में पांच हजार, 133 लोगों की इस महामारी में मौत हो गयी है।
इस बीच कोरोना मरीजों की पहचान के लिए जांच जारी है। कुल एक करोड़,40 लाख, 48 हजार, 144 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में फिलहाल कोरोना के 117 सक्रिय केस हैं। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है।
इन्हें भी पढ़ें:
- West Bengal के बांकुरा में पुलिस अधिकारी की रहस्यमय मौत पर पर्दा
- JTET परीक्षा को लेकर रेलवे की विशेष पहल, Tatanagar-Deoghar के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
- UP News: जेल से रिहा होते ही आजम खां और अब्दुल्ला आजम को ED ने हिरासत में लिया
- ‘सहिया’ पर फिर सेंसर की आपत्ति, संजय शर्मा का सवाल- मोहब्बत की कहानी से किसे डर?
- Jharkgand: योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभुक तक पहुंचे, सुनिश्चित करें अधिकारी : मंत्री दीपिका



