
Ranchi: झारखंड में 20 जिले कोरोना मरीजों से शून्य मिले हैं। रविवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में इन जिलों में कोई नया मरीज नहीं पाया गया। राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। इस दौरान 16 लोग स्वस्थ हुए हैं, जबकि कोरोना के सिर्फ नौ नए केस मिले हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश की राजधानी रांची से छह नए मरीज मिले हैं। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ), हजारीबाग और साहेबगंज से हर जिले में एक-एक मरीज की पहचान हुई है।

इन नए मरीजों के साथ राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या तीन लाख, 47 हजार, 942 हो गयी है। इनमें से तीन लाख, 42 हजार, 676 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में इस महामारी से पांच हजार, 132 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
इस बीच कोरोना जांच लगातार जारी है। अभी तक एक करोड़, 36 लाख,11 हजार, 689 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में फिलहाल कोरोना के 133 सक्रिय केस हैं। इनमें से अकेले रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या 83 है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है।
इन्हें भी पढ़ें:
- ‘मैं और इटली किसी के आगे गिड़गिड़ाते नहीं’, ट्रंप के बयान पर मेलोनी का जोरदार पलटवार
- Deoghar : मरीज को चढ़ा दी एक्सपायरी सलाईन, ड्रेसिंग के नाम पर मांगे पैसे; मोबाइल रखने का आरोप
- बेगूसराय गैंगरेप मामला: थाना प्रभारी सस्पेंड, एसआईटी गठित; मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार
- Bihar News: शादी में डांस के दौरान डांसर की गोली मारकर हत्या
- Jamtara News: साइबर ठगी के मामले में तीन गिरफ्तार, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद


