
देवघर: पहले फेसबुक पर दोस्ती की, फिर अश्लील वीडियो बनाया और अब ब्लैकमेल किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला देवघर साइबर थाना में दर्ज कराया गया है।

देवघर नगर थाना क्षेत्र के बेलाबगान के रहने वाले एक व्यक्ति ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध शिकायत कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। व्यक्ति के मुताबिक किसी अज्ञात द्वारा फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज उससे दोस्ती की गयी। बाद में दोस्ती बढ़ गयी और व्हाट्सएप पर बात हुई। व्हाट्सएप कॉल कर अज्ञात ने उन्हें अश्लील वीडियो दिखाई और वीडियो कॉल के दौरान उनकी भी अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ली गयी। अश्लील वीडियो बनाने के बाद आरोपी द्वारा उन्हें ब्लैकमेल किया जाने लगा और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उनसे पैसों की मांग की जाने लगी।

जिसके बाद पीड़ित ने गुरुवार को साइबर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
इसे भी पढ़ें:
- JPSC-JSSC Dispute : राहुल गांधी से झारखंड आने की अपील, छात्रों ने परीक्षाएं रद्द करने की मांग दोहराई
- Jharkhand : चतरा में दुष्कर्म के आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, बचाने आए पिता को भी पीटा
- Jharkhand की Draft Voter List 5 अगस्त को होगी जारी, छूटे मतदाता फॉर्म भरकर जुड़वा सकेंगे नाम
- Deoghar : बाबा मंदिर में बिगड़ी कांवरिया की तबीयत, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत
- श्रावणी मेला में खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त अभियान, 65 नमूनों की जांच में 8 मिलावटी पाए गए



