दुमका: नगर थाना क्षेत्र के रसिकपुर गोवालापाड़ा मुहल्ले के दुखू पोखर के समीप एक निर्माणाधीन चहारदीवारी में फांसी के फंदे से झूलता युवक का शव मिलने से बुधवार को सनसनी फैल गई।

युवक का शव घर से महज 200 मीटर की दूरी पर सुनसान स्थान पर बने निर्माणाधीन चहारदीवारी में मिली।घटना की सूचना पर नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव एक निर्माणाधीन चहारदीवारी के पीलर के छड़ से गमछे के सहारे झूलता मिला।

युवक की शिनाख्त थाना क्षेत्र के ग्वालापाड़ा निवासी अमित कुमार यादव उर्फ खुद्दु(32) हत्या के रूप में हुई। युवक के पास से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद की। मामले को लेकर परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या कर फांसी के फंदे से लटकाने का आशंका जतायी है।
मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि युवक का फांसी के फंदे से लटका शव मिला है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी है।
इन्हें भी पढ़ें:
- धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं झाड़ू? जानिए लक्ष्मी जी से जुड़ा शुभ संयोग
- Jharkhand: नहीं थम रहा ‘गजराजों’ की मौत का सिलसिला, पश्चिमी सिंहभूम में फिर मिला हाथी का शव
- देवघर नगर निगम के टेंडर में खुलेआम धांधली का आरोप, CCTV फुटेज की जांच व कार्रवाई की मांग
- Kolkata: सॉल्ट लेक में राहुल गांधी के ‘सोते हुए पोस्टर’ मिले
- Dumka News: अंगीठी की धुंआ से दम घुटने से मां और तीन बेटियां बेहोश, एक बच्ची की मौत, मातम



