
Ranchi: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह प्रदेश प्रभारी एवं सांसद दिलीप सैकिया एक सितंबर को तीन दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर झारखंड आएंगे। यह जानकारी सोमवार को पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने दी।

साहू ने बताया कि सैकिया एक सितंबर को रांची प्रदेश कार्यालय पहुचेंगे। उनका तीन दिनों का सांगठनिक प्रवास निर्धारित है। एक सितंबर को सैकिया लोहरदगा जिला के जिला एवम मंडल कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। दो सितंबर को प्रदेश प्रभारी सिमडेगा ज़िला के कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे।

तीन सितंबर को सैकिया रांची ग्रामीण ज़िला के कांके मंडल कार्यसमिति बैठक को संबोधित करने के बाद रांची ग्रामीण ज़िला के पदाधिकारियों के साथ बैठक में भाग लेंगे। साहू ने बताया कि सैकिया दो सितंबर को रांची में आयोजित पार्टी विधायकदल की बैठक में भी भाग लेंगे। प्रदेश प्रभारी तीन सितंबर की शाम रांची से नई दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।


