रांची: झारखंड की राजधानी रांची के मांडर में 13 साल की एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने दोस्त के साथ में घूमने गई थी लेकिन वहां उसके दोस्त और छह अन्य लड़कों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

मामले में पुलिस ने अबतक चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी के फरार तीनों आरोपियों की तलाश अभी जारी है। मामले में पुलिस ने बताया कि छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

मामला बीते गुरुवार का बताया जा रहा है। बीते गुरुवार देर रात 7 लड़कों ने 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने शुक्रवार को मंदार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि 3 आरोपी अब भी फरार हैं।
छात्रा के दोस्त ने रची साजिश
इस मामले में लड़की ने थाने को दी गई शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि उसके एक परिचित ने उसे एक जगह बुलाया और वहां से घूमने की बात कहकर उसे अपनी बाइक पर बिठाकर सुनसान जगह पर ले गया। वहां पहले से उसके छह अन्य दोस्त मौजूद थे। वहां से जब लौटने की बात छात्रा ने कही तो उसके दोस्त ने बात नहीं मानी और सबने उसे जबरन पकड़ लिया। जिसके बाद सातों ने एक-एक कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
सहेली के घर के बाहर छात्रा को छोड़ा
घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को उसकी सहेली के घर के पास छोड़ दिया। पीड़िता ने यहां डरी-सहमी रात गुजारी और फिर सुबह घर पहुंचकर अपने परिवार को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज कराई।
थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह ने बताया कि अन्य 3 आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है, शीघ्र ही वह भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
इसे भी पढ़ें:
- Jharkhand की पूर्व मंत्री और BJP नेता विमला प्रधान का निधन, रांची के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
- Deoghar: अपराध समीक्षा बैठक के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मी सम्मानित
- Nandigram by-election: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान पुराने हत्या मामले में गिरफ्तार
- त्योहार को लेकर प्रमुख स्थानों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर, बढ़ेगी गश्ती : Deoghar SP
- Deoghar: हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट, 90 हजार के जेवर व 20 हजार नकद ले गए



