
रांची: झारखंड के डीजीपी (DGP) नीरज सिन्हा और रांची के SSP सुरेंद्र कुमार झा को SC और ST आयोग ने नोटिस भेजा है। मामला पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के सलाहकार पर लगे दुष्कर्म के आरोप से जुड़ा है।

इस मामले में DGP और SSP से पांच दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट की मांग की गयी है। आयोग ने रिपोर्ट में नाबालिग को CWUC के भेजे जाने के कारण की जानकारी भी मांगी है। आयोग ने कहा है कि ससमय रिपोर्ट नहीं देने पर सशरीर उपस्थिति करवा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी के यहां बच्ची रहती थी। सुनील तिवारी पर यौन शोषण के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही बच्ची CWUC के पास है और उसके परिजन लापता हैं।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी पर लगे दुष्कर्म के आरोप मामले में चेता बेदिया की ओर से झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई। सोमवार को इस मामले में जल्द सुनवाई के लिए अदालत से विशेष आग्रह किया गया। इस पर जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने उनके आग्रह पर विचार करने का आश्वासन दिया है।
चेता बेदिया ने अपने परिजनों को पुलिस द्वारा उठाकर ले जाने के खिलाफ याचिका दाखिल कर सभी लोगों को कोर्ट के समक्ष पेश करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि इस मामले में आरोप लगाने वाली लड़की के परिवार के लोग गायब हैं। यह सभी रांची के रहने वाले हैं।
बाबूलाल मरांडी के सहयोगी सुनिल तिवारी पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली नाबालिग और उनके परिजन अनगड़ा इलाके के अपने गांव से लातपा हैं। बताया जाता है कि नाबालिग और उसके माता-पिता 17 अगस्त से अपने घर में नहीं हैं।
वे कहीं छुप गये हैं या फिर अपहरण हो गया है किसी को कुछ नहीं पता। ग्रामीण इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। साथ ही मामले में पुलिस पदाधिकारी भी कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं।
इन्हे भी पढ़ें:
- ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि: माटी का वह बेटा, जो जनआंदोलन की अमिट मिसाल बन गया
- Deoghar : पारिवारिक विवाद में विषपान करने वाले अधेड़ की सदर अस्पताल में मौत
- Giridih News : 6 साल की मासूम के साथ रोजगार सेवक ने किया दुराचार, गिरफ्तार
- Deoghar : 11 वर्षीय छात्र से इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी छीनने का मामला, कुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज
- श्रावणी मेला में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, दुम्मा बॉर्डर पर 24 एक्सपायरी स्टिंग की बोतलें जब्त



