कोडरमा: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) हजारीबाग की टीम ने डोमचांच थाना के एएसआई को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है। एसीबी टीम ने शिकायत सही मिलने पर जाल बिछाया और गुरुवार को एएसआई को रकम लेते धर दबोचा। टीम आरोपित एएसआई रंजीत कुमार झा को प्रमंडलीय कार्यालय हजारीबाग लेकर गयी है।

एसीबी ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि शिकायतकर्ता डोमचांच निवासी नीलेश कुमार है। नीलेश कुमार की पत्नी ने हिमांशु कुमार व अन्य पर 64/21 मामला दर्ज कराया था, जबकि हिमांशु कुमार ने भी 65/21 मामला दर्ज कराया था। दोनो कांड के आईओ रंजीत कुमार झा थे। मामले को लेकर एएसआई रंजीत झा नीलेश कुमार से मिलकर केस में डायरी लिखने और जमानत में मदद दिलाने के एवज में 15 हजार रुपये घूस मांगा था।

बताया गया है कि मामले में नीलेश ने एसीबी को लिखित आवेदन दिया। इसके बाद एसीबी ने 18 अगस्त को 3/21 कांड दर्ज किया। एसीबी हजारीबाग की टीम ने 19 अगस्त को डोमचांच में पदस्थापित एएसआई रंजीत कुमार झा ,निवासी सुदामडीह को रंगे हाथों 10 हजार रुपये के साथ पकड़ा।
इसे भी पढ़ें:
- Nandigram by-election: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान पुराने हत्या मामले में गिरफ्तार
- त्योहार को लेकर प्रमुख स्थानों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर, बढ़ेगी गश्ती : Deoghar SP
- Deoghar: हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट, 90 हजार के जेवर व 20 हजार नकद ले गए
- CM हेमंत सोरेन को High Court से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में डिस्चार्ज पिटीशन खारिज करने का आदेश बरकरार
- निठारी कांड से जुड़े सुरेंद्र कोली की हुई मौत, पीड़ितों ने उठाए सवाल



