
धनबाद: धनबाद के गोविंदपुर स्थित डोमगढ़ में बुधवार अचानक सड़क के बीचो-बीच जोरदार धमाके के साथ एक गोफ बन गया है। इसके साथ ही गोफ से भारी मात्रा में आग और गैस का रिसाव होने लगा, जिससे क्षेत्र के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार बीसीसीएल के एरिया- 3 स्थित डोमगढ़ में आज अचानक जमीन धंस गई। इसके अंदर से तेजी के साथ गैस और आग निकल रहा है। घटना के बाद से लोगों में दशहत का माहौल है। हालांकि बीसीसीएल की ओर से गोफ भराई और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि घटनास्थल के आसपास करीब 20 हजार की आबादी है। कतरास-महुदा मुख्य सड़क मार्ग के 100 मीटर की दूरी पर यह गोफ बना है। यदि सड़क पर यह गोफ बनता तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। फिलहाल बीसीसीएल की ओर से बालू और मिट्टी से गोफ की भराई की जा रही है।
इसे भी पढ़ें:
- Jharkhand : भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों का सत्याग्रह 11वें दिन जारी, 6 को विधानसभा घेरने का ऐलान
- Assam : CRPF कैंप में ASI ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो जवानों की हत्या के बाद खुद को भी गोली मारी
- भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर Jharkhand के छात्रों के समर्थन में आए Assam CM Sarma
- Instagram पर क्लीनिंग सर्विस का विज्ञापन देकर करते थे चोरी, गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 18.90 लाख का सोना बरामद
- देवघर से गुवाहाटी के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू, वाटर सैल्यूट के साथ विमान का स्वागत, यात्रियों को दिए गए फूल और स्नैक्स



