
देवघर: देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा सारवां अंचल निरीक्षक (CI) को निलंबित कर दिया गया है। रिश्वत लेते हुए CI बालमुकुंद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद ये कार्रवाई की गयी है।

सोशल मीडिया पर वायरल मामले को संज्ञान में लेते हुए राजस्व उप निरीक्षक सह प्रभारी अंचल निरीक्षक अंचल कार्यालय, सारवां के वायरल वीडियो की सत्यता जांच के बाद सरकारी कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से उन्हें डीसी द्वारा निलंबित किया गया है। साथ हीं अंचल अधिकारी, सारवां को निदेशित किया गया है कि उक्त कर्मचारी से हल्का से संबंधित प्रभार सूची तैयार कराकर किसी अन्य कर्मी को राजस्व उप निरीक्षक का प्रभार दिलाना सुनिश्चित करेंगे और निलंबन आदेश की प्रविष्टि इनके सेवा पुस्तिका में भी करना सुनिश्चित करेंगे।

इसके अलावे निलंबन अवधि में उक्त कर्मचारी का मुख्यालय अंचल कार्यालय, देवीपुर निर्धारित किया गया है। जहां अंचल अधिकारी, देवीपुर द्वारा निर्गत अनुपस्थिति के विवरणी के आधार पर जीवन निर्वाह भत्ता देना सुनिश्चित करेंगे।
इसे भी पढ़ें:
- Avalanche on Broad Peak: 4 पर्वतारोहियों की मौत, निम्स दाई समेत 6 लापता
- Deoghar : जसीडीह स्टेशन पर 2.95 किलो चांदी के जेवरात व नकदी के साथ युवक हिरासत में
- Indian Railway ने टिकट बुकिंग के साथ शुरू की अतिरिक्त सामान की ऑनलाइन बुकिंग
- Jharkhand के Hazaribagh में होटल से तीन हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, रिवॉल्वर और कारतूस बरामद
- भारत विकास परिषद, देवघर शाखा द्वारा श्रावणी सेवा शिविर का शुभारंभ


