Deoghar: रात का स्याह अंधेरा…अंधेरे में पसरे सन्नाटे को चीरती ट्रेन की आवाज…और उसी आवाज में दफ्न वो आखिरी चीख… जिसके बाद जसीडीह के रायडीह इलाके में मच गया कोहराम.. क्योंकि, वह चीख एक इंसान के लिए आखिरी चीख साबित हुई…और जबतक उस दर्दनाक मंज़र की तस्वीर सरेआम हुई …आस-पास लोगो की भारी भीड़ जमा हो चुकी थी…

रेलवे ट्रैक पर बिखरे थे खून के छींटे और पास पड़ी थी एक अधकटी इंसानी लाश…. दरअसल, वह शव किसी और कि नहीं बल्कि, पास के ही रायडीह गांव के रहनेवाले मुन्ना राय की थी जो, पलामू पुलिस बल में तैनात था…और फ़िलवक्त वह श्रावणी मेले के दौरान देवघर में ड्यूटी करने डेपुटेशन पर आया था।

सूत्रों की माने तो, मृतक मुन्ना हर रोज़ की ही तरह अपने घर से शिवगंगा स्थित अपने पोस्ट के लिए निकला था…मुन्ना की ड्यूटी रात्रि कालीन लगाई गई थी, लिहाज वह रायडीह के रेलवे क्रोसिंग को पार कर देवघर के लिए चला था लेकिन, कुछ देर बाद ही आई उसकी मौत की खबर ने कोहराम मचा दिया..
उधर मृतक के शव को देवघर के सदर अस्पताल लाया गया जहां, पोस्टमार्टम समेत तमाम कार्रवाई पूरी की गई…जिले के पुलिस कप्तान ने भी दल-बल के साथ मौका-ए-वारदात का मुआयना किया लेकिन, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि, मुन्ना की मौत महज एक हादसा है या फिर उसकी हत्या की गया या उसने खुदकुशी की है…यह वो सवाल हैं जिसके जवाब का इंतज़ार हर किसी को है।
इसे भी पढ़ें:
- Deoghar: सर्विस रोड की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
- BRICS सम्मेलन में बम धमाके की धमकी मामले में Deoghar से गुलशन चौहान गिरफ्तार
- Europe से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, Punjab Police की बड़ी सफलता
- Deoghar: हथियार बरामदगी मामले में दूसरा आरोपी दीपक झा भेजा गया जेल
- BRICS सम्मेलन में धमाके की धमकी: Deoghar से युवक गिरफ्तार



