
गुमला: कामडारा थाना क्षेत्र के पिम्पी बांसटोली गांव में दो मासुम सगे भाइयों की रहस्यमय मौत से गांव में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह राजेश लोहरा के पुत्र अमन लोहरा ( 9 ) और अजय लोहरा (7 ) दोनों घर से शौच के लिए बाहर निकले थे। दोनों भाई वापस लौट कर फिर सो गये। अचानक दोनों भाईयों ने अपने पिता को जोर से आवाज दिया और तड़पने लगें। कुछ ही देर बाद दोनो भाइयों ने एक साथ दम तोड़ दिया।

परिजनों व ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना कामडारा पुलिस को दी। कामडारा के थाना प्रभारी देवप्रताप प्र धान पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे।

थाना प्रभारी ने शव का मुआयना किया। लेकिन दोनों बच्चों के शरीर में कोई चोट व विषैले जंतुओं के काटे जाने तक का निशान नहीं था और ना ही बच्चों के मुंह से कोई झाग निकल रहा था। इससे पुलिस भी काफी असमंजस में पड़ गई । पुलिस दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिये गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस संदेहास्पद मौत का खुलासा हो पायेगा।
अमन उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांसटोली में वर्ग पांच तथा अजय कक्षा चार का छात्र है। लॉकडाउन में स्कूल बंद होने के कारण वे घ र में ही रहते हुए पढ़ाई कर रहें थे। दोनो मृत भाईयों के पिता राजेश लोहरा की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। उसके पास खेती लायक जमीन भी नहीं है।
राजेश ने बताया कि वह गांव में रोजाना मजदूरी कर और हल में इस्तेमाल होने वाला फार को तेज करने का काम कर परिवार का भरण पोषण करता है। बहरहाल दोनों भाइयों की रहस्यमयी मौत से पूरे प्रखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है।
इसे भी पढ़ें:
- CM Hemant के निर्देश पर Oman में फंसी सिमडेगा की बेटी प्रीति कुजूर की हुई सुरक्षित घर वापसी
- Deoghar : ATM से 6 हजार रुपये की निकासी, पीड़ित ने साइबर थाना में की शिकायत
- Deoghar : प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ दिलाने के नाम पर महिलाओं से साइबर ठगी
- Deoghar : लोटस एप के खेल में IRB-8 के जवान ने गंवाए लाखों रुपये, साइबर थाना पहुंचा पीड़ित
- Deoghar : बाबा मंदिर के आसपास श्रद्धालु दंपती के दो मोबाइल चोरी, नगर थाना में शिकायत



