बोकारो: BCCL के बरोरा प्रक्षेत्र संख्या एक के दामोदा स्थित वर्कशॉप में बीती मंगलवार की रात अपराधियों के एक दल ने हथियार के बल पर ड्यूटी कर रहे CISF जवान शिवजी यादव एवं आनंद मुर्मू को बंधक बनाकर वर्कशॉप से लगभग पांच लाख रुपये की तांबे की तार सहित 70 फीट कॉपर के केबल लूटकर चंपत हो गए।

घटना के बाबत CISF जवानों ने बताया कि मंगलवार की रात्रि लगभग दो बजे दस पंद्रह की संख्या में वर्कशॉप की चार दिवारी लांघ कर वर्कशॉप में घुस गए और हम दोनों को हथियार की नोक पर बंधक बनाकर तार से बांध दिया। वर्कशॉप में रखा करीब पांच क्विंटल कॉपर तार और ट्रांसफार्मर कमरा का ताला तोड़कर लगभग 70 फीट कॉपर केबल लूट कर चलते बने। बंधक बने सीआईएसएफ जवानों ने घटना की सूचना मोबाइल से डुमरा स्थित सीआईएसएफ कैंप में दी।


लूट की घटना की सूचना पर बोकारो झरिया यूपी पुलिस घटनास्थल पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल प्रारंभ की। वहीं वर्कशॉप में लूट की घटना पर CISF ने धनबाद से डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया। मगर रात्रि से हो रही वर्षा के कारण खोजी कुत्ते को भी कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। वर्कशॉप के इंजीनियर इंचार्ज तरुण कुमार ने बताया कि वर्कशॉप के स्टोर में रखें मोटर वाइंडिंग में उपयोग होने वाले करीब 5 क्विंटल तांबे की तार एवं वर्कशॉप स्थित सब स्टेशन का ताला तोड़कर लगभग 70 फीट कॉपर केबल की लूट हुई है।
घटना की सूचना पर बेरमो पुलिस निरीक्षक गजेंद्र पांडे घटनास्थल पर पहुंचकर बोकारो झरिया ओपी पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि इस घटना का उद्भेदन शीघ्र कर घटना में शामिल अपराधियों को जेल भेजे जाएंगे।
इसे भी पढ़ें:
- फर्जीवाड़े के मामले में नवादा DTO कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
- भूटान, नेपाल और बांग्लादेश तक पहुंचेगी भारतीय रेल, पूर्वोत्तर बनेगा अंतर्राष्ट्रीय कनेक्टिविटी का नया कॉरिडोर
- Karnataka: भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत
- जल्द मिलेगी दिल्ली-पटना बुलेट ट्रेन की सौगात, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का DPR तैयार, 865 किमी लंबा बिछेगा ट्रैक
- Bihar में 15 से 18 सितंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, 22 जिलों में अलर्ट



