Deoghar: देवघर की एक रिटायर्ड महिला चिकित्सक से 10 लाख रूपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। महिला चिकित्सक को एक पत्र देकर रंगदारी की मांग की गई है।

जानकारी के मुताबिक देवघर की एक सेवानिवृत्त स्त्री रोग विशेषज्ञ को एक पत्र मिला है। जिसमें चिकित्सक से रंगदारी की मांग की गयी है। और पैसे न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गयी है।

पत्र में उनसे कहा गया है कि वह दस लाख उन्हें दें। ये रूपये या तो खुद दें या अन्य चिकित्सकों से वसूल कर। ऐसा नहीं करने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। पत्र में कुछ फोन नंबर भी लिखे हुए है। पत्र मिलने के बाद से महिला चिकित्सक काफी डरीं हुई हैं। उन्होंने इसकी सूचना आइएमए को दी। जिसके बाद आइएमए के सदस्यों ने इस बारे में देवघर एसपी से मिलकर मामले की जानकारी दी।
जानकारी मिलने के बाद एसपी के निर्देशानुसार पुलिस टीम गंभीरता से पत्र देने वाले के बारे में पता लगा रही है। आशंका जताई जा रही है कि ये हरकत किसी ने बदमाशी में किया है। हालांकि, पत्र में लिखे फोन नंबर के आधार पर भी छानबीन जारी है।
(रिटायर्ड महिला चिकित्सक की पहचान सुरक्षा के दृष्टिकोण से गुप्त रखी गयी है।)
यह भी पढ़ें:
- Deoghar: हथियार बरामदगी मामले में दूसरा आरोपी दीपक झा भेजा गया जेल
- BRICS सम्मेलन में धमाके की धमकी: Deoghar से युवक गिरफ्तार
- Bihar से आए श्रद्धालु ने बाबा बैद्यनाथ को चढ़ाया सवा किलो चांदी का दीया
- Deoghar के ऋषि कुमार अवस्थी Supreme Court में बिहार और अरुणाचल प्रदेश के Standing Counsel नियुक्त
- Trinamool Congress पर बड़ा फैसला ले सकता है चुनाव आयोग, आज दिल्ली में दोनों गुटों के साथ अलग-अलग बैठकें



