देवघर: देवघर में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। इसकी जद में यहां के नौजवान आ रहे हैं। जिसपर लगाम कसने के लिए देवघर जिले की पुलिस ने मुहीम शुरू कर दी है। इसी कड़ी में देवघर पुलिस ने छापेमारी कर 9 किलोग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने सोमवार को जसीडीह थाना क्षेत्र के धोबिया गली में गांजे के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मीडिया से मुखातिब होते हुए एसडीपीओ पवन कुमार ने कहा कि देवघर एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि जसीडीह के धोबिया गली में एक व्यक्ति गांजा खरीद-बिक्री का कारोबार कर रहा है और उसके घर में भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ है। सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई। रविवार की देर शाम टीम द्वारा छापेमारी की गई।

पुलिस ने भरत राउत के घर से 9 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से गांजा तौलने के लिए प्रयोग में लाये जाने वाले छोटा तराजू भी बरामद किया।
एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ में यह बात सामने आयी है कि गांजा बिहार से लेकर देवघर लाया गया था। यहां इसे खपाने की तैयारी की जा रही थी। आरोपी द्वारा गांजा को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचा जाता था। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
यह भी पढ़ें:
- SIR को लेकर MP निशिकांत दुबे ने हेमंत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, ECI और CBI से जांच की मांग
- Deoghar: भादो मेला में रंगदारी व धमकी मामले में तीन गिरफ्तार, हथियार व CCTV-DVR बरामद
- वाराणसी में नक्सली कमांडर ब्रजेश गंझू की मौत के साथ Jharkhand में खौफ के एक बड़े चैप्टर का खात्मा
- जमशेदपुर से गिरफ्तार गौरव झा व निहाल मिश्रा को देवघर लाकर पुलिस ने कराया परेड, रंगदारी, हथियार चमकाने और कारोबारियों को धमकी देने के आरोप
- Mathura: बरसाना में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में हुआ राधा रानी का महा अभिषेक



