देवघर: Deoghar DC मंजूनाथ भजंत्री ने सावन के दूसरे सोमवारी को लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था व विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वे मंदिर आसपास के क्षेत्रों में तैनात दंडाधिकारियों व सुरक्षा बलों के जवानों से बातचीत कर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ नम्रतापूर्वक अपना व्यवहार रखने की बात कही, ताकि जानकारी के आभाव में बाहर से आ गए श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया जा सके।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त अधिकारियों व पुलिस बल के जवानों को निदेशित किया कि श्रावणी मेला के आयोजन को स्थगित करने के बाद आप सभी जिम्मेवारी व जवाबदेही और भी ज्यादा बढ़ गयी है। ऐसे में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को मेला आयोजन न होने व मंदिर बंद होने की स्थिति से अवगत कराते हुए ससम्मान उन्हें उनके गंतव्य स्थान की ओर रवाना करें।

उन्होंने पूरी सतर्कता और सावधानी के साथ अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थलों पर एक्टिव रहें। इस दौरान उन्होंने बातचीत करते हुए उपायुक्त ने बताया कि राजकीय श्रावणी मेला,2021 के स्थगित होने के पश्चात देवतुल्य श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा को देखते हुए सुबह होने वाली बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना को प्रातः 4ः45 से 5ः30 बजे तक लाईव दिखाया जायेगा। साथ हीं संध्या होने वाली श्रृंगार पूजा को 7ः30 से 8ः15 बजे तक प्रसारित किया जायेगा।
इसे भी पढ़ें:
- Bihar: JD(U) MLC प्रत्याशी नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, पटना के मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती
- Manipur Violance : अलग-अलग घटनाओं में चार की मौत, कई घायल, तीन लापता
- Deoghar BIG NEWS: रांगा मोड़ पर देर रात युवक को मारी गोली, मौत
- CM हेमंत सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन की अस्थियां रजरप्पा संगम में विसर्जित कीं
- बाइक से लोकल ट्रेन, फिर कैब और ट्रेन; ऐसे मुंबई से कोटा पहुंचे टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपी



