Dhanbad: धनबाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था में सेंधमारी करते हुए शुक्रवार की अहले सुबह करीब चार बजे दो विचाराधीन बंदी जेल से फरार हो गए। दोनों बंदी भागने में कैसे कामयाब हुए इसका पता जेल प्रशासन लगाने में जुटी है।

फरार बंदी में अंकित रवानी तथा देवा भुईयां शामिल है। दोनों पोक्सो एक्ट के दो अलग-अलग मामले में जेल में बंद थे। अंकित रवानी केंदुआडीह थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जबकि देवा भूईयां लोयाबाद थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। वर्ष 2019 के अक्टूबर माह में अंकित को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजी थी। जबकि देवा भूईयां को 2020 के अगस्त माह में जेल भेजा गया था।

दोनों बंदियों के जेल से फरार हो जाने की जानकारी जेल प्रशासन को शुक्रवार की सुबह उस वक्त मिली जब जेल में बंदियों की हाजिरी लग रही थी। इस दौरान दोनों वार्ड से गायब मिले। इसके बाद दोनों की खोजबीन शुरू की गई। लेकिन वे दोनों नहीं मिले। दोनों विचाराधीन बंदी जेल से किस रास्ते निकल कर भागे हैं, यह पता लगाने के लिए पुलिस जेल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
इस संबंध में जेल अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि विचाराधीन बंदी अंकित रवानी तथा देवा भुइयां जेल से फरार हो गए है। वे दोनों कैसे और कब भागे है इसकी छानबीन चल रही है। जल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा हैं। इधर, जेल प्रशासन की सूचना पर दोनों विचाराधीन बंदियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। केंदुआडीह थाना की पुलिस ने अंकित रवानी के परिजनों को थाना लाकर पूछताछ कर रही हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Deoghar: आधी रात ताबड़तोड़ छापेमारी, पांच कुख्यात अपराधी पकड़ाये, स्कॉर्पियो, पिस्तौल और गोली बरामद
- Deoghar: सर्विस रोड की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
- BRICS सम्मेलन में बम धमाके की धमकी मामले में Deoghar से गुलशन चौहान गिरफ्तार
- Europe से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, Punjab Police की बड़ी सफलता
- Deoghar: हथियार बरामदगी मामले में दूसरा आरोपी दीपक झा भेजा गया जेल



