New Delhi: सुप्रीम कोर्ट( Supreme Court) ने झारखंड के धनबाद में जज की संदिग्धावस्था में मौत पर संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस एनवी रमना और जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने झारखंड के मुख्य सचिव और डीजीपी से एक हफ्ते में रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने कहा कि देश भर में न्यायिक अधिकारियों पर हमले की कई घटनाएं हुई हैं। हम उनकी सुरक्षा के व्यापक विषय पर सुनवाई करेंगे।

पिछले 29 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने चीफ जस्टिस एनवी रमना के सामने इस मामले को रखा। था। विकास सिंह ने कहा था कि जब जज मार्निंग वाक पर थे तो उन्हें auto से टक्कर मारी गई। ये न्यायपालिका पर हमला है।

उन्होंने कहा था कि जज गैंगस्टर की जमानत याचिकाओं की सुनवाई कर रहे थे। उन्होंने इसकी सीबीआई जांच की मांग की। तब चीफ जस्टिस ने कहा था कि उन्होंने झारखंड के चीफ जस्टिस से बात की है। झारखंड हाईकोर्ट ने मामले पर संज्ञान लिया है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Jharkhand के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को Supreme Court से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में डिस्चार्ज याचिका खारिज
- विश्वकर्मा पूजा पर मशीनों पर स्वस्तिक बनाना क्यों है जरूरी? जानें ‘ॐ’ और ‘शुभ-लाभ’ लिखने की मान्यता
- Vishwakarma Jayanti 2026: विश्वकर्मा पूजा पर क्यों होती है मशीनों और औजारों की पूजा? जानिए धार्मिक महत्व
- कब है विश्वकर्मा पूजा? तारीख से लेकर शुभ मुहूर्त और विधि तक जानें सब कुछ
- Deoghar Railway Station पर लावारिस बैग से 7.050 किलो गांजा जैसा संदिग्ध पदार्थ बरामद



