Ranchi: झारखण्ड राज्य निवार्चन आयोग की ओर से पत्र जारी किया गया। यह पत्र नगर निकाय चुनाव को लेकर है। राज्य में संभावना व्यक्त की जा रही है कि जल्द ही नगर निकाय चुनाव होगी। पत्र में आरक्षण की जानकारी दी गयी है। आयोग की ओर से तीन सीटों के लिए आरक्षण की घोषणा की गयी है।

इसमें देवघर नगर निगम, धनबाद नगर निकाय और चास नगर निगम शामिल है। देवघर नगर निगम अनारक्षित सीट है। धनबाद नगर निगम पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। जबकि चास नगर निगम अनारक्षित सीट है, जो सिर्फ महिलाओं के लिए आरक्षित है।

राज्य निवार्चन आयुक्त डीके तिवारी ने जानकारी दी कि तीन जिलों की सूचना जारी की गयी है। संभावना है कि इन जिलों नगर निकाय चुनाव जल्द संभव हो सकता है।
गौरतलब है कि राज्य में नगर निकाय चुनाव मई 2020 से कोरोना के कारण लंबित है। नगर निकाय चुनाव 14 निकायों में होना है। इनमें देवघर, धनबाद, बोकारो, मानगो, गोमिया, धनवार, हरिहरगंज, महागामा, चास, चक्रधरपुर, झुमरी तिलैया, विश्रामपुर, कोडरमा और मझियांव शामिल हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- जमशेदपुर से गिरफ्तार गौरव झा व निहाल मिश्रा को देवघर लाकर पुलिस ने कराया परेड, रंगदारी, हथियार चमकाने और कारोबारियों को धमकी देने के आरोप
- Mathura: बरसाना में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में हुआ राधा रानी का महा अभिषेक
- Jharkhand की पूर्व मंत्री और BJP नेता विमला प्रधान का निधन, रांची के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
- Deoghar: अपराध समीक्षा बैठक के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मी सम्मानित
- Nandigram by-election: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान पुराने हत्या मामले में गिरफ्तार



