
दुमका: वज्रपात से जिले के विभिन्न प्रखंड में जहां दो युवक की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पहली घटना जिले के सरैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के लकड़बाग पंचायत के जमजोरी गांव में घटी।

जानकारी के अनुसार सुमन यादव और प्रदीप राय खेत में जुताई होने के दौरान ट्रैक्टर में डीजल डालने गया था। अचानक तेज गर्जन के साथ बारिश हुई और वज्रपात की चपेट में आने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरैयाहाट में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करते हुए बेहतर इलाज के लिए फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका में भर्ती करवाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवकों को मृत घोषित कर दिया।

इधर जामा प्रखंड क्षेत्र के ढ़ोढ़ली पंचायत के उदलखाप गांव में वज्रपात की चपेट में आने से प्रमिला देवी गंभीर रूप झुलस हो गई। गंभीर अवस्था में महिला को फुलो-झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
यह भी पढ़ें:
- Jharkhand में रामकृपाल कंस्ट्रक्शन के विभिन्न ठिकानों पर आयकर का सर्च ऑपरेशन
- West Asia Crisis को लेकर PM Modi ने बुलाई CCS की बैठक, भारतीयों की सुरक्षा के दिए निर्देश
- Bombay High Court ने NEET स्कोर को चुनौती देने वाले 4 छात्रों पर 5,000 रुपए का जुर्माना लगाया
- Jharkhand: हजारीबाग में प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, छह अपराधी गिरफ्तार
- Gumla में डायन-बिसाही के शक में महिला की हत्या, आरोपी ने थाने में किया आत्मसमर्पण


