Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने कहा है कि राज्य सरकार को गिराने की साजिश में गिरफ्तार तीनों आरोपितों को BJP विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी पहचानते हैं।

JMM महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोमवार को प्रेसवार्ता में कहा कि बाबूलाल तीनों आरोपितों को न सिर्फ पहचानते थे बल्कि, उनकी आर्थिक स्थिति कितनी है वह भी जानते थे यानी कि रिश्ता काफी पुराना था। कहीं ना कहीं बाबूलाल और तीनों आरोपितों का कनेक्शन लगता है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी पुलिस को धमकी दे रहे हैं कि अनुसंधान को बंद करें, नहीं तो रिटायरमेंट के बाद मुकदमा चलाएंगे। अगर इतने पुराने राजनीतिज्ञ इस तरह की धमकी दे तो आम आदमी कहां जाएंगे।

सुप्रियो ने कहा कि भाजपा के एक वरिष्ठ विधायक ने यह कहा है कि अगर खरीद-फरोख्त करना होता तो किसी को मालूम नहीं चलता। इस पर उन्होंने कहा कि यह कहानी काफी दिनों से चल रही थी लेकिन झारखंड के विधायक पूरी तरह मजबूती से डटे हैं। उन्होंने कहा कि बातें जो उठ रही हैं, वह कांग्रेस विधायक की। झामुमो विधायक की अभी तक इस तरह की बातें नहीं आई है।
उन्होंने बाबूलाल मरांडी पर आरोप लगाया कि पुलिस को अपनी जांच करनी देनी चाहिए। तभी सच्चाई का पता चल पाएगा। बिना अनुसंधान किए भाजपा के केंद्र के नेता द्वारा बाबूलाल मरांडी को जो सिखाया जा रहा है वह बोल रहे हैं। क्योंकि, बाबूलाल मरांडी काफी सीधे नेता हैं।
Also Read:
- Jasidih: ट्रेन में लावारिस बोरे से 20 बोतल शराब बरामद, RPF ने जब्त कर उत्पाद विभाग को सौंपा
- Mumbai: टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली, CM फडणवीस ने मांगी रिपोर्ट
- Manipur Violance: कामजोंग में 15 घरों में लगाई आग, कुकी समुदाय के लोग जंगलों में भागे; हमलों में चार घायल
- BIG NEWS: Actor Tiger Shroff पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल
- Deoghar: फर्जी कस्टमर केयर व पीएम किसान योजना के नाम पर ठगी करने वाले नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार



