Dumka: मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप बलिया डंगाल के जंगल में जमीन के अंदर दफन किया गया शव मिला है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। रसिकपुर में लॉज में रहकर पढ़ाई करने वाली नाबालिग किशोरी 9 जुलाई से लापता थी।
दरअसल, हंसडीहा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी सोनी कुमारी नगर थाना क्षेत्र के रसिकपुर में लॉज में रहकर पढ़ाई कर रही थी। 9 जुलाई को उसने अपने परिजनों को घर आने की बात बताई। जब देर शाम तक घर नहीं पहुंची और मोबाइल बंद मिला तो परिजन खोजबीन कर थक हार कर इसकी लिखित जानकारी नगर थाना को दी।
नगर थाना पुलिस अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश में जुट गई थी। लेकिन कहीं उसका कुछ सुराग नहीं मिला। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने कल शाम दो युवक को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की तो सारा मामला उजागर हो गया। पुलिस ने किशोरी की एक सहेली को भी हिरासत में लिया है। सोमवार को किशोरी का शव मुफस्सिल थाना के पॉलीटेक्निक कॉलेज के समीप बलिया डंगाल के जंगल से जमीन के अंदर से निकाला गया।
बतौर दंडाधिकारी सीओ यमुना रविदास की निगरानी में कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला गया। हत्या का कारण मृतका का अपनी सहेली के साथ किसी बात को लेकर तकरार बताया जा रहा है। 9 जुलाई को उसकी सहेली किसी बर्थडे पार्टी के नाम पर दूसरे लॉज लेकर गयी। जहां सहेली, सहेली का बॉयफ्रेंड और उसके एक मित्र ने मिलकर गला दबा हत्या की घटना को अंजाम देकर रात के अंधेरे में शव बलिया डंगाल के जंगल में जमीन के नीचे दफना दिया था।
एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सहेली से अक्सर अनबन हुआ करता था। सहेली और उसके बॉयफ्रेंड और उसके मित्र ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। साक्ष्य छुपाने के नियत से जंगल में शव को दफना दिया। पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों सौंप पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।