spot_img
spot_img
होमझारखण्डJharkhand के 12 जिलों में एक भी कोरोना मरीज नहीं

Jharkhand के 12 जिलों में एक भी कोरोना मरीज नहीं

राज्य के 12 जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना का एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। राज्य में नए मरीजों से स्वस्थ होने वालों के औसत में लगातार वृद्धि हो रही है।

Ranchi: कोरोना संक्रमण के मामले में झारखंड के लिए राहत भरी खबर है। राज्य के 12 जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना का एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। राज्य में नए मरीजों से स्वस्थ होने वालों के औसत में लगातार वृद्धि हो रही है।

झारखंड में इस दौरान 110 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके मुकाबले शुक्रवार सुबह तक कोरोना के केवल 55 नए मरीज मिले हैं। राज्य में कोरोना से पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले से एक मरीज की मौत हुई है।

राज्य स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से छह, बोकारो से 12 , चतरा से एक , धनबाद से छह, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 15 और गुमला से तीन नए मरीज मिले हैं। इसी तरह लातेहार से चार, साहेबगंज से तीन, हजारीबाग से दो के अलावा खूंटी, कोडरमा और सिमडेगा से एक-एक मरीज की पहचान हुई है। राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या अब तीन लाख, 46 हजार 168 हो चुकी है। इनमें से तीन लाख, 40 हजार, 573 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक राज्य में पांच हजार, 119 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कुल एक करोड़, 38 लाख, 09 हजार, 967 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 476 सैंपल सक्रिय मरीजों के पाए गए। राज्य में कोरोना की रिकवरी रेट बढ़कर अब 98.38 प्रतिशत हो चुकी है।

इस बीच प्रदेश की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के छह पॉज़िटिव मरीज मिले हैं। कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 70 है। राजधानी में अब तक कुल 85 हजार, 223 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 83 हजार,565 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!