spot_img
spot_img

महिला अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी, एक को बचाया गया

चंदवारा थाना क्षेत्र के खांडी गांव में एक विवाहिता अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गयी। कुएं के भीतर पानी में डूबने से उक्त महिला व दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि ग्रामीणों ने एक बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया।

कोडरमा: चंदवारा थाना क्षेत्र के खांडी गांव में एक विवाहिता अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गयी। कुएं के भीतर पानी में डूबने से उक्त महिला व दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि ग्रामीणों ने एक बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार मृतका रात से ही घर से गायब थी, सुबह से ही परिजनों द्वारा उसकी खोजबीन की जा रही थी। मृतका के घर से 300 मीटर की दूरी पर निर्जन महतो के कुआं से पानी भरने गयी महिलाओं ने शव को देखा व इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। मृतका की पहचान संगीता देवी (26 ), सृष्टि (6 ), प्रिंस कुमार (2 ) है। वहीं एक पुत्र पीयूष कुमार (4 ) स्वस्थ है। यह भी बताया गया मृतका का पति दिल्ली में रह कर काम रहता है।

घर में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद महिला ने घटना को अंजाम दिया। इधर घटना की सूचना पा कर घटनास्थल पर थाना प्रभारी सोनी प्रताप सिंह, एसआई रंजीत कुमार पहुंचे और शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!