
Ranchi : राज्य सरकार ने 31 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों का तबादला किया है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर दी है।

जानें कौन अधिकारी कहां गए
. दुमका डीसी राजेश्वरी बी को झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी का कार्यपालक दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है।
• मेदिनीनगर निगम के नगर आयुक्त दिनेश प्रसाद को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किए गए हैं।
• बोकारो डीसी राजेश सिंह को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।
• धनबाद डीसी उमाशंकर सिंह को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का निदेशक बनाया गया है।
• गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अवर सचिव ए डोडे को समाज कल्याण का निदेशक बनाया गया है।
• राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अभियान निर्देशक रवि शंकर शुक्ला को दुमका का डीसी बनाया गया है।
• रामगढ़ डीसी संदीप सिंह को धनबाद का डीसी नियुक्त किया गया है।
• कोडरमा डीसी घोलाप रमेश गोलप को झारखंड राज्य कृषि विपणन परिषद का निदेशक बनाया गया है।
• चतरा डीसी दिव्यांशु झा को झारक्राफ्ट का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
• पाकुड़ डीसी कुलदीप चौधरी को बोकारो का डीसी नियुक्त किया गया है।
• मनरेगा आयुक्त वरुण रंजन को पाकुड़ का डीसी नियुक्त किया गया है।
• हजारीबाग नगर निगम के आयुक्त माधवी मिश्रा को रामगढ़ का डीसी बनाया गया है।
• ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव आदित्य रंजन को कोडरमा का डीसी बनाया गया है।
• गोड्डा की डीडीसी अंजलि यादव को चतरा डीसी नियुक्त किया गया है।
• लोकेश मिश्रा को कोडरमा का डीडीसी नियुक्त किया गया है।
• धनबाद के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर चंदन कुमार को गोडा का डीडीसी नियुक्त किया गया है।
• स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव गरिमा सिंह को हजारीबाग नगर निगम का नगर नियुक्त किया गया है।
• वित्त विभाग में संयुक्त सचिव मेघा भारद्वाज को डीडीसी पलामू नियुक्त किया गया है।
• धालभूम एसडीओ नीतीश कुमार सिंह को पर्यटन निदेशक बनाया गया है।
• रांची एसडीओ उत्कर्ष गुप्ता को रांची एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नियुक्त किया गया है।
• बरही एसडीओ कुमार ताराचंद को धनबाद का एडीएम लॉ एंड आर्डर नियुक्त किया गया है।
• चास एसडीओ शशि प्रकाश सिंह को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है।
• रामगढ़ एसडीओ कीर्तिश्री जी को बोकारो क्षेत्र विकास प्राधिकार का क्षेत्रीय निदेशक नियुक्त किया गया है।
• गिरिडीह एसडीओ प्रेरणा दीक्षित को आदित्यपुर क्षेत्र विकास प्राधिकार का क्षेत्रीय निदेशक नियुक्त किया गया है।
• बुंडू एसडीओ समीरा एस को मेदनीनगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
• प्रतीक्षारत दीपक कुमार दुबे को रांची एसडीओ नियुक्त किया गया है।
• दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को चास का एसडीओ नियुक्त किया गया है।
• प्रतीक्षारत सैयद रियाज अहमद को खूंटी का एसडीओ नियुक्त किया गया है।
• प्रतीक्षारत सौरव कुमार भुवानिया को मधुपुर एसडीओ नियुक्त किया गया है।
• प्रतीक्षारत जावेद हुसैन को रामगढ़ एसडीओ नियुक्त किया गया है।
• प्रतीक्षारत संदीप कुमार मीणा को धालभूम जमशेदपुर का एसडीओ नियुक्त किया गया है।