
Deoghar: गृह मंत्री अमित शाह ने जसीडीह स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में इफको के नैनो प्लांट का शिलान्यास किया।इस दौरान मौके पर इफको के चैयरमैन और वाइस चेयरमैन के अलावे कम्पनी के कई लोग मौजूद थे।

शिलान्यास और भूमि पूजन स्थल पर विधिविधान से पूजा अर्चना किया गया। इस दौरान पंडाल पर सैंकड़ो की संख्या में स्थानीय कृषक मौजूद थे। जिन्हें इफको के नैनो तरल यूरिया के विशेषताओं और गुणवत्ता की जानकारी भी दिया गया। वहीं जानकारी दी गयी कि इस फैक्टरी के बन जाने से सिर्फ झारखण्ड ही नहीं अपितु बिहार के अलावे अन्य राज्यों के किसानों को भी लाभ मिलेगा।


वहीं श्री शाह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज यहां इफको के नैनो फैक्टरी का शिलान्यास किया जा रहा है जो भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और कदम है।वहीं मौके पर तरल यूरिया के गुणों को बताते हुए कहा कि इससे किसानों को बहुत लाभ मिलेगा और भूमि की भी संरक्षण होगी।
बताते चलें कि गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के द्वारा क्षेत्र में लगातार विकास किया जा रहा है इसी क्रम में इस नैनो फेक्ट्री का भी गृहमंत्री द्वारा शिलान्यास किया गया।


