
देवघर: सदर अस्पताल, देवघर परिसर में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब एक युवक ने अचानक जमीन पर पड़े कांच के बोतल को तोड़कर उससे खुद का गला रेत लिया और लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

बताया जाता है कि 22 वर्षीय युवक सुरेश राय गोड्डा जिले का रहने वाला है। वह तीन दिनों से अस्पताल परिसर में भटक रहा था। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं होने के कारण उसे सोमवार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से मंगलवार की सुबह वह अचानक निकला और जमीन पर पड़े कांच के बोतल को तोड़कर उससे अपना गला काट लिया। गला कटने की बाद लहूलुहान होकर सुरेश जमीन पर गिर पड़ा। अस्पताल में मौजूद लोगों ने सुरेश को किसी तरह पकड़ा लेकिन घाव गंभीर हो चूका था।

डॉक्टरों की टीम द्वारा तुरंत जाँच कर युवक का इलाज किया गया। युवक की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।
इधर, घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल युवक अकेला है और पुलिस उसके परिवारवालों के बारे में पता लगाने की कोशिश में जुटी है। मानसिक हालत ठीक नहीं रहने के कारण युवक भी अपने बारे में ज्यादा कुछ बता नहीं पा रहा है।


