
देवघर: साइबर थाना की पुलिस ने साइबर अपराध के सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपितों में से तीन सहोदर भाई हैं जो मिलकर वारदात को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपितों में बरकत अंसारी, रहमत अंसारी, रियायत अंसारी, मुमताज़ अंसारी, सरफराज अंसारी, शायद अली, फजलूल रहमान शामिल हैं।

साइबर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस उपाधीक्षक नेहा बाला ने बताया कि एसपी धनन्जय कुमार सिंह को मिली गुप्त सुचना पर डीएसपी मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया और मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के बंसजोरा गांव व सरावां थाना क्षेत्र के सुरसुरा गांव में एक साथ छापेमारी कर सात आरोपतों को गिरफ्तार किया है।

डीएसपी ने बताया कि ये लोग विभिन्न कस्टमरों को लॉटरी निकलने के नाम पर ठगी किया करते थे। उनके पास से पुलिस ने 14 मोबाइल, 20 सिम, 22 एटीएम, 03 पासबुक , 01 चेकबुक सहित सहित 5000 रुपये नकद बरामद किया हैं।



