
रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने कहा है कि अमर बाउरी दलितों के नकली हितैषी बनकर सामने आ रहे हैं।अंसारी ने शुक्रवार को चंदनकियारी विधायक अमर बाउरी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्मों का विलेन तक बता दिया।

इरफान ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में दलितों की दुर्दशा है। बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं है। उनका बलात्कार किया जाता है। अंसारी ने कहा कि उनको दलितों के नाम पर नेता गिरी बंद करना चाहिए। मंत्री रहते उन्होंने झारखंड की जमीन बेच दी। दलितों की और आदिवासियों की जमीन बेची और अभी उनके हितैषी बन रहे हैं। मैं ऐसे फर्जी हितैषियों को बर्दाश्त नहीं करूंगा।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को पूर्व मंत्री और विधायक अमर बाउरी ने राज्यपाल से मुलाकात की है। उन्होंने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंप कर चाईबासा, जामताड़ा और साहिबगंज में कथित दलित उत्पीड़न मामले का संज्ञान लेकर हस्तक्षेप करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की थी।


