
रामगढ़: हजारीबाग एसपी कार्तिक एस सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। जिनका इलाज मेडिका अस्पताल में चल रहा है। सोमवार को एसपी (Hazaribagh SP) का वाहन रांची हजारीबाग फोरलेन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा रामगढ़ के पटेल चौक के आगे मुर्राम के पास बायपास फोरलेन पर क्रासिंग के पास हुई है।

बताया जा रहा कि कार के आगे अचानक एक स्कूटी सामने आ गया। जिसे बचाने के क्रम में हजारीबाग एसपी कार्तिक एस की इनोवा कार स्कूटी से टकराते हुए एक ट्रेलर को पीछे से धक्का मार दिया। हादसे में एसपी समेत 6 लोग घायल हो गए। एसपी हजारीबाग से रांची जा रहे थे। घायल एसपी का मेडिका अस्पताल में इलाज चल रहा है।




