
Deoghar: देवघर में त्रिकुट पहाड़ पर रविवार शाम हुए रोप-वे हादसे में करीब 48 लोग पूरी रात ट्रॉली में फंसे रहे। इन सभी में अधिकांश मालदा, भागलपुर और देवघर के हैं। इस हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं। जबकि एक महिला की मौत हो चुकी है। हादसे के बाद सोमवार की सुबह से राहत और बचाव कार्य फिर शुरू किया गया है। NDRF के साथ सेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है। बचाने के लिए दो हेलीकॉप्टर से मदद ली जा रही है।

सुबह होते ही सेना ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। सुबह करीब साढ़े छह बजे वायु सेना का हेलीकॉप्टर पहुंचा। इसमें कमांडो भी मौजूद हैं। हेलीकॉप्टर ने ऑपरेशन शुरू करने से पहले हवाई सर्वे किया। हवा में अटके ट्रॉली में फंसे लोगों को सुरक्षित नीचे उतारने की योजना तैयार की गई।

देवघर एयरपोर्ट के निदेशक संदीप ढींगरा ने बताया कि दो हेलीकॉप्टर आए हैं। हवाई अड्डा प्राधिकरण की ओर से वायुसेना के इन हेलीकॉप्टर को लोकेशन दिया गया है। केबिन जमीन से करीब 2500 फीट की ऊंचाई पर है। लिहाजा ऑपरेशन शुरू करने से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
हादसे में फंसे हुए लोगों की पहचान देवघर के अमित कुमार, खुशबू कुमारी, जया कुमारी, छठी लाल शाह, कर्तव्य राम, वीर कुमार, नमन, अभिषेक, भागलपुर के धीरज, कौशल्या देवी, अन्नु कुमारी, तनु कुमारी, डिंपल कुमार व वाहन चालक, मालदा के पुतुल शर्मा, सुधीर दत्ता, सौरव दास, नमिता, विनय दास के रूप में की गई है।
ट्रॉली में फंसे हुए लोगों ने पूरी रात एक-दूसरे से बातचीत करते हुए समय गुजारा। एक-दूसरे का हौसला बढ़ाने का प्रयास किया। सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने पूरी रात घटनास्थल पर कैंप किया। अपनो के सकुशल वापसी के लिए परिवार के लोग भी पूरी रात इंतजार करते रहे।
सुबह करीब 5 बजे से दोबारा रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। सुबह सेना और आईटीबीपी की टीम बचाव कार्य के लिए त्रिकूट रोप-वे पहुंची। बिहार के पटना से भी एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है।
- Ceuta migration crisis: इटली के बाद फ्रांस ने भी स्पेन के साथ बॉर्डर कंट्रोल किया सख्त

- PM Modi ने गाली देने वाले Gen-Z को किया माफ, बोले- गुमराह बच्चों को सजा नहीं, सही राह दिखाना हमारा काम

- Avalanche on Broad Peak: 4 पर्वतारोहियों की मौत, निम्स दाई समेत 6 लापता

- Deoghar : जसीडीह स्टेशन पर 2.95 किलो चांदी के जेवरात व नकदी के साथ युवक हिरासत में

- Indian Railway ने टिकट बुकिंग के साथ शुरू की अतिरिक्त सामान की ऑनलाइन बुकिंग



