
दुमका: जिले के जामा थाना क्षेत्र के बाग झोपा गांव में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी माशूका की मां को मौत के घाट उतार दिया।

बताया गया है कि बुधवार देर रात आरोपी युवक हथियार के साथ प्रेमिका घर में प्रवेश कर गया और छत पर माँ के साथ सोई प्रेमिका को अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। इस दौरान प्रेमिका की माँ की नींद खुल गई और हल्ला करने लगी। तभी सिरफिरे आशिक ने धारदार हथियार से प्रहार कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों ने इलाज के लिए महिला को दुमका ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

वहीं, आरोपी युवक बिहार के बांका जिला के बौंसी थाना क्षेत्र के रंगा गांव के संजीत कुमार यादव बताया जाता है। घटना की सूचना मिलते ही जामा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जाँच पड़ताल कर रही है।
मामले को लेकर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह में थाना को सूचना मिली थी। परिजनों के फर्द बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।


