
देवघर: कोरोना वैक्सीनेशन के थर्ड फेज की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा एक मई से करने को घोषणा की गई। इसमें 18 से 45 आयु वर्ग के युवाओं को शामिल किया गया। कई राज्यों में इस आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन 1 मई से ही दी जाने लगी, लेकिन वैक्सीन के अभाव में झारखंड सरकार ने उक्त तिथि से वैक्सीनेशन में असमर्थता जताते हुए इस स्थगित रखा।

जैसे ही सूबे के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 14 मई से इसके श्री गणेश की घोषणा की, तो राज्य के युवाओं में काफी खुशी दिखी। 12 मई से रजिस्ट्रेशन के साथ वेन्यू व स्लॉट प्राप्त होने लगा।


शुक्रवार को राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने भी देवघर के पुराने सदर अस्पताल और नए सदर अस्पताल में बने वैक्सीनेशन सेंटर में टीकाकरण का शुरुआत करने के साथ ही केंद्रों का जायजा लिया।

लेकिन, उक्त दोनों केंद्रों पर पहुंचे निबंधित युवक युवतियां कतारबद्ध तरीके से वैक्सीन ले रहे थे, कईओं में उत्साह दिखी तो वहीं कुछ लोग मायुस घूमते मिले। कारण ये है कि 12 मई को उन्होंने आज का रजिस्ट्रेशन कर लिया था, उन्हें अपवाइंटमेंट स्लीप भी मिल चुका था। लेकिन, आज जब वे सेंटर पहुंचे, तो पता चला कि उनका अपवाइंटमेंट कैंसल कर दिया गया है। इससे संबंधित मैसेज भी CoWin द्वारा उनके मोबाइल पर भेज दिया गया था।

जिन-जिन का अपवाइंटमेंट कैंसल किया गया था, वे यहां – वहां भटक रहे थे, पर उन्हें कोई ये नहीं बता पा रहा था कि आखिरकार कैंसिलेशन क्यों किया गया।

वहीं, देवघर एसडीएम दिनेश कुमार यादव ने भी सदर अस्पताल पहुंच कर वैक्सीनेशन का जायजा लिया।
रिपोर्ट: सुनिल कुमार


