
साहिबगंज : साहिबगंज के सदर अस्पताल में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत के बाद मरीज के परिजन ने जम कर हंगामा किया। वहीं अस्पताल के परिसर में जमकर तोड़फोड़ की। अस्पताल परिसर में चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। वहीं, सदर एसडीओ पंकज साव मौके पर पहुंचकर मामले को देख रहे हैं।

मृतक के परिजन का कहना है कि ऑक्सीजन खोल देने के चलते मेरे मरीज की मौत हो गयी। मरीज के परिजन ने चिकित्सक और स्टाफ पर आरोप लगा रहे हैं।

वही डॉ. रणविजय ने कहा कि जब मरीज को लाया गया था उसकी स्थिति ठीक नहीं थी। पहले से ही मरीज गंभीर था। फिर भी हम लोगों ने उसका इलाज किया। लेकिन मरीज की मौत हो गई। अगर लोग इस प्रकार हंगामा करेंगे। तो हम डॉक्टर भी बहुत टेंसन में रहते हैं, फिर हम लोग काम कैसे करेंगे।
वही सदर एसडीओ पंकज साव ने कहा कि मरीज कोविड पॉजिटिव थे। जब मरीज को एडमिट किया गया तब ही उसका ऑक्सीजन लेबल बहुत ही कम था। डॉ ने उसका समुचित इलाज किया। लेकिन मरीज की मौत हो गई।



