रांची।
मधुुपुर में उपचुनाव के प्रचार समाप्त कर CM हेमंत सोरेन गुरुवार को रांची पहुंचे। यहां उन्होंने CM हाउस में दो घंटे की हाई लेवल बैठक की। इसमें हेल्थ मिनिस्टर, हेल्थ सेक्रेटरी और मुख्य सचिव के साथ सभी जिलों के DC और सिविल सर्जन शामिल हुए।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना के फैलते संक्रमण पर सरकार की कड़ी नजर है। सरकार जरूरत के मुताबिक फैसले लेगी।
►मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच का दायरा बढ़ाने के लिए राज्य में दो कोवास मशीन खरीदी जाएंगे।
►राज्य में 6 आरटी-पीसीआर लेबोरेट्रीज बनाने का निर्णय लिया गया। ये रांची, जमशेदपुर, बोकारो, चाईबास, गुमला और साहेबगंज में होंगे।
►विजय हांसदा के सांसद फंड से बन रहे लेबोरेट्रीज की क्षमता को बढ़ाने के लिए सरकार राशि उलब्ध कराएगी। ताकि सैंपल का रिजल्ट तुरंत लोगों को मिले।
►रिम्स में 110 नए आईसीयू बेड का निर्देश दिया गया है। 750 डेडिकेटेड कोविड बेड बनाने के लिए कहा गया है।
►इसके साथ ही रांची में बढ़ते दबाव को कम करने के लिए रामगढ़ में सीसीएल के अस्पताल में 150 बेड का कोविड अस्पताल बनाया जाएगा। इसमें हजारीबाग और रामगढ़ के लोगों को रिम्स के देखरेख में वहां मेडिकल सुविधा दी जाएगी।
►केंद्र के निर्णय और संक्रमण की रफ्तार को ध्यान में रखते हुए विभिन्न परीक्षाओं पर निर्णय लिया जाएगा।
CM हेमंत सोरेन ने कहा कि अभी चर्चा जारी है। कल भी इस विषय पर हमारा चर्चा जारी रहेगी। केंद्र सरकार ने यूपी,बिहार, झारखंड, बंगाल और उड़ीसा के लिए स्पेशल ट्रेन महाराष्ट्र, पुणे से चलाई है। इससे संभवतः हमारे यहां संक्रमण की संख्या बढ़ेगी। इन सबका आकलन करते हुए कल निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संक्रमण के दायरे का आकलन मजबूती से करना होगा।