


►जेएमएम, भाजपा सहित सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में।

►निर्दलीय अशोक मोदी के प्रचार में त्रुटि के कारण नामांकन रद्द।
► तीन अप्रैल को नाम वापसी की अंतिम तिथि।
मधुपुर (देवघर)
मधुपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन पर्चा की स्क्रूटनी की गई। अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद के कार्यालय कक्ष में पर्चा की स्क्रूटनी के समय सभी अभ्यर्थी मौजूद थे। निर्दलीय प्रत्याशी अशोक मोदी द्वारा भरे गए पर्चा में त्रुटि के कारण उनका नामांकन रद्द कर दिया गया।

मधुपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर आठ अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था। जिसमे अशोक मोदी का नामांकन रद्द कर दिया गया। अब मधुपुर चुनाव मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी हफीजुल हसन, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह, निर्दलीय अशोक ठाकुर, उत्तम कुमार यादव उर्फ बबलू यादव, किशन बथवाल, अशोक शर्मा, राजेन्द्र कुमार ही रह गए हैं। हालाँकि 3 अप्रैल को नाम वापसी के अंतिम तिथि है। नाम वापसी के अंतिम तिथि के बाद ही पता चल पाएगा चुनाव मैदान में कौन-कौन प्रत्याशी डटे रहेंगे।



