

रांची।

झारखंड में कंप्यूटर ऑपरेटरों की स्थाई बहाली होने तक टेंपररी रूप से बहाल कंप्यूटर ऑपरेटर नहीं हटाए जाएंंगे। मंत्री आलमगीर आलम ने सीपी सिंह के अल्पसूचित प्रश्न के जवाब में ये जानकारी दी।


सोमवार को विधानसभा में सीपी सिंह के अल्पसूचित प्रश्न के जवाब में मंत्री आलमगीर आलम ने बताया कि स्थाई बहाली होने तक टेंपररी रूप से बहाल कंप्यूटर ऑपरेटर नहीं हटाए जाएंंगे। जब स्थाई नियुक्ति की जाएगी तब वर्तमान में नियमित रूप से कार्यरत ऑपरेटरों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसपर प्रदीप यादव ने सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि जल संसाधन विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटरों को हटाने का नोटिस दिया गया है। इस पर मंत्री आलमगीर ने कहा कि आप प्रमाण दीजिए हम कार्रवाई करेंगे।



