

चतरा।

झारखंड के चतरा में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक कलयुगी बेटे ने टांगी से हमलाकर मां की निर्मम हत्या (Murder) कर दी. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई.

जानकारी के अनुसार, पटेर गांव निवासी बौद्धि देवी बाजार से लकड़ी बेचकर घर लौटी थी. इसी दौरान घर में पहले से मौजूद शराबी बेटे अनिल ने उससे शराब पीने के लिए पैसे की मांग की. लेकिन अनिल को पैसे देने से मां ने इंकार कर दिया. इससे नाराज अनिल भुइयां ने घर में रखे टांगी से मां पर हमला कर दिया. हमले में मां के गर्दन, पीठ और कंधे में गंभीर चोटें आई. गांववालों ने घायल महिला को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया. लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई.

सूचना पर गांव पहुंचकर पुलिस ने आरोपी बेटे अनिल भुइयां को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही हत्या में इस्तेमाल टांगी को बरामद कर लिया है. सदर थाने में उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है.




