रांची।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) छह मार्च को दिल्ली जायेंगे। वहां उद्यमियों से मुलाकात कर उनकी राय लेंगे। इसके बाद ही झारखंड की उद्योग नीति की घोषणा की जायेगी।
दिल्ली में झारखंड की नयी औद्योगिक नीति पर स्टेकहोल्डर्स मीट का आयोजन किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री शामिल होंगे। यहां उद्यमियों से राज्य की नीति बनाने में उनकी राय लेंगे। सीएम राज्य की परिस्थिति के अनुरूप ही नीति बनाना चाहते हैं, ताकि राज्य में उद्योग लगे, लेकिन उसका अधिकतम लाभ यहां के स्थानीय निवासियों को मिले। विभिन्न मुद्दों पर उद्यमियों से राय लेने के बाद उद्योग नीति की घोषणा की जायेगी।
गौरतलब है कि वर्तमान में उद्योग नीति 2016 लागू है। इस नीति का कार्यकाल 31 मार्च 2021 को समाप्त हो रहा है। सरकार ने नीति के अवधि विस्तार की जगह नयी नीति बनाने का फैसला किया है।