

साहिबगंज।

शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना साहिबगंज के बरहरवा थाना क्षेत्र के न्यू प्रोफेसर कॉलोनी की है।

बताया जा रहा कि संगीता देवी को पीएम आवास योजना के तहत सरकारी राशि मिली थी। पति योगेश शराब और जुआ के लिए इन्हीं रुपयों को मांग रहा था। जिसका विरोध संगीता द्वारा किया जा रहा था. शराब एवं जुआ में उड़ाने के लिए योगेश द्वारा पैसे न मिलने पर संगीता से मारपीट कर पैसे की मांग की गयी। इसी मारपीट के दौरान सोमवार की देर रात योगेश ने अपनी पत्नी संगीता की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

आसपास के लोगों के अनुसार, आरोपी पति योगेश गुप्ता, संगीता के साथ हमेशा झगड़ता रहता था। योगेश हर समय शराब के नशे में धुत रहता है और जुआ भी खेलता है। संगीता हमेशा इसका विरोध किया करती थी। इधर, घटना की सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार मिश्रा और बरहरवा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।




