दुमका/देवघर।

दुमका जिला के चुटोनाथ मंदिर से पूजा कर देवघर लौटने के क्रम में तालझारी थाना अंतर्गत बूढ़ी कुरबा के पास सड़क पर खड़े एक ट्रक से स्टार बस जा टकराई। घटना में लगभग 20 लोग घायल हो गए है। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बूढ़ी कुरबा के समीप पहले से ही एक ट्रक खराब खड़ा हुआ था। तभी पीछे से स्टार बस खराब पड़े ट्रक में जा टकराई। जिसमे सवार 20 यात्री घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही जरमुंडी विधायक सह कृषि मंत्री बादल पत्रलेख घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायल को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के जरिये देवघर सदर अस्पताल भेजा गया। देवघर सदर अस्पताल भी मंत्री बादल पत्रलेख पहुंचे।
सभी घायलों का इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं, गंभीर रूप से दो घायलों को धनबाद रेफर कर दिया गया है।


