
Deoghar: जिले के कुंडा थाना में बहला- फुसलाकर एक महिला को भगा ले जाने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला कुंडा थाना इलाके के रहने वाले महिला के पति ने दर्ज कराया है।

कहा है कि पत्नी 31 अगस्त को पार्लर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन आजतक वापस लौट कर नहीं है। पार्लर में जाकर भी उसने पुछताछ किया लेकिन वहां नहीं पहुंचने की बात बतायी गयी। उपरांत उसने परिवार के सभी सदस्यों को इसकी जानकारी दी लेकिन कुछ भी नहीं पता चला।

कहा है कि उसकी पत्नी किसी लड़का से मोबाइल पर घंटो बात किया करती थी। उक्त लड़के पर ही पत्नी को बहला- फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। कुंडा पुलिस मामला दर्ज कर खोजबीन में जुट गयी है।



