धनबाद।

रविवार की सुबह लोग जब मॉर्निंग वॉक करने तोपचांची झील के किनारे पहुंचे तो वहां एक शव दिखा। लोगों ने तुरंत इसकी जानकाी तोपचांची थाना को दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। इधर, झील परिसर में ही कुछ दूरी पर एक बाइक खड़ी मिली। बाइक का नंबर ट्रेस करने और करकेंद पुलिस से संपर्क करने पर शव की पहचान की गई।



लाश करकेंद निवासी व्यवसायी पवन खंडेलवाल की थी। परिजनों को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि पवन खंडेलवाल दो दिनों से लापता थे। पवन खंडेलवाल की करकेंद में एक रेस्टोरेंट और स्टेशनरी का बिजनेस है।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। अब मामला यह हत्या का है या आत्महत्या, पुलिस इसकी जांच कर रही है।




