

जमशेदपुर।

जमशेदपुर में एक ही परिवार के दस सदस्य कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।
प्रशासन ने दस संक्रमितों में से चार को होम क्वारंटाइन व छह को एमजीएम के कोविड वार्ड में भर्ती कराया है।
वहीं, एक दिन पूर्व इसी परिवार के एक सदस्य की मौत हो चुकी है। हालांकि, वह कई बीमारियों की चपेट में थे।


संक्रमित पाये गये परिवार की साकची बाजार में एक जनरल स्टोर है। प्रशासन ने दुकान के साथ ही पीड़ित का घर भी सील कर दिया है। परिवार में कुल उन्नीस सदस्य हैं। इनमें दस संक्रमित पाये गये हैं। एक सदस्य की मौत के बाद सभी कोरोना टेस्ट हुआ था।
स्वास्थ्य विभाग पीड़ित परिवार के संपर्क में आने वाले सभी लोगों से भी जांच कराने की अपील की है।



